धनबाद (DHANBAD) । भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर जहां केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार ने इस बार लोकसभा में अपातकाल निंदा प्रस्ताव पारित किया और इस घटना को लोकतंत्र का गला घोटनें वाला बताया। वहीं इस मुद्दे पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर अपने आवासीय कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लाकर जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की थी। उसे देश कभी नहीं भूलेगा। तब 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए देश में आपात का लागू किया था, जिसे 21 मार्च 1977 तक रखा था और तब के तात्कालिक राष्ट्रपति फखरुद्दीनअली से कहकर उन्होंने संविधान में संशोधन भी करवाए थे। भारत की प्रेस मीडिया पर सेंसरशीप लागू उसकी आजादी भी खत्म कर दी थी।
इंदिरा गांधी के कहने पर संविधान की धारा 38, 39, 40, 41 और 42 में संशोधन किया गया यहां तक की जामिया मिलिया इस्लामिया में एससी एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त किया गया। विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में तानाशाही अपनाते हुए देश में निर्वाचित राज्य सरकारों को हटाने के लिए संविधान की धारा 356 का 90 बार दुरुपयोग किया है। यह वही कांग्रेस है जिसके आपातकाल के विरोध करने पर मोरारजी भाई देसाई ,जयप्रकाश नारायण, लाल कृष्ण आडवाणी ,मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े नेताओं के अलावा देश भर में 14 लाख लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान 22 लोगो की हिरासत में मौत हुई थी।
इस आपातकाल के दौरान धनबाद के भी कई नेता जेल भेजे गए थे। आज भी देश की जनता इस घटना को भूली नहीं है। उन शहीदों को भाजपा नमन करती है,जो कांग्रेस लोकसभा चुनाव के समय संविधान खत्म करने का झूठा आरोप लगाती थी। उसी कांग्रेस ने अबतक संविधान में 75 संशोधन किए हैं। यह वही कांग्रेस जिसका नीति हमेशा एक परिवार के प्रति वफादारी की रही है। राज ने कहा कि यह जानकर दुख होता है कि जिस पार्टी का जन्म और उदय कांग्रेस के आपातकाल के विरोध में हुआ था। आज वो भी सत्ता के लिए उसके गोद में जा बैठे है। कांग्रेस की नियत में बेईमानी और भ्रष्टाचार रहा है।
NEWS ANP के बिक्की,सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
