बारिश में रील बनाकर झूम रही थी लड़की, तभी अचानक गिरी बिजली, VIDEO में कैद मंजर…

बिहार(BIHAR) बिहार के सीतामढ़ी में मानसून की पहली बारिश में भींगकर एक लड़की अपने छत पर रील बना रही थी. तभी जोरदार आवाज के साथ आसमान से बिजली गिर गई. यह पूरी घटना भी मोबाइल में कैद हो गई. इस घटना में बाल-बाल लड़की की जान बच पाई. वीडियो में ऐसा लग रहा है कि बिजली डांस कर रही लड़की पर ही गिरी.

सीतामढ़ी जिले से रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक लड़की बारिश में रील बना रही थी. तभी आसमान से बिजली गिर गई. गनीमत रही कि लड़की को कुछ नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर लड़की की डांस का रील तो वायरल नहीं हो पाया. लेकिन रील बनाती लड़की के पीछे बिजली गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक लड़की बारिश में भींगकर छत पर डांस कर रही थी और उसकी एक दोस्त उसका रील भी बना रही थी. इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और लड़की बाल-बाल बच गई. वहीं तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना भी कैमरे में कैद हो गयी.

बताया जाता है कि लड़की अपने फ्रेंड के साथ छत पर रील रिकॉर्ड करवा रही थी. तभी यह हादसा हुआ. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने छत पर बारिश का मजा लेते हुए भींग-भींगकर डांस तभी जोरदार आवाज हुई और ऐसा लगा लड़की के ऊपर ही बिजली गिर पड़ी हो. वीडियो में भी पूरी स्क्रीन चौंधिया जाती है.

गांव के मुखिया की बेटी बना रही थी रील
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिजली गिरने के बाद लड़की डर कर वहां से भाग जाती है. बिजली गिरने की इस घटना में लड़की बाल-बाल बच गई. लड़की का नाम सानिया कुमारी है, जो मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की पुत्री बताई जा रही है. बिजली लड़की के पड़ोसी देवनारायण भगत की छत पर गिरी है. फिर भी लड़की जख्मी हो सकती थी. क्योंकि वज्रपात काफी नजदीक हुआ था।

डांस करते ही गिरी बिजली
रील बनाने के दौरान डांस कर रही लड़की के पीछे बिजली गिरी, लेकिन वीडियो में ऐसा दिख रहा कि बिजली लड़की के ऊपर ही गिरी हो. यह पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई है. बिहार में मानसून का आगाज हो गया है. यही कारण है कि बुधवार सुबह से ही मानसून की पहली बारिश पूरे सीतामढ़ी जिले में जमकर हुई. इसी दौरान यह हादसा हुआ और लड़की की जान बाल-बाल बच गयी.

NEWS ANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *