धनबाद(DHANBAD) धनबाद के पुटकी इलाक़े के वार्ड 9 के पूर्व वार्ड पार्षद स्व. सावित्री देवी जी के पुत्र सुभाष पासवान जी का दोनो किडनी फेल हो गया है। सुभाष …पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। किडनी फेल हो जाने की वजह से उनके लिए इलाज करा पाना कठिन हो रहा है।
धनबाद के मयूर शेखर झा, जो बेहतर झारखंड के संस्थापक हैं, उन्होंने सुभाष से भेंट की और मदद का भरोसा जताया। साथ ही मयूर झा ने राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी इस मसले में मदद की गुहार लगाई।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …
