धनबाद(DHANBAD) निरसा।प्रखण्ड कार्यालय एग्यारकुंड में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता महतो एवं संचालन बीडीओ मधु कुमारी ने की। बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पेंसन, जाति, अबुआ आवास में जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा, मुगमा मोड़ में लिंक रोड़ निर्माण सुस्त गति से चलना, बालू के कारण विकास कार्य प्रभावित सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
वही कई विभाग के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्य नाराज हुए। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी, उपप्रमुख विनोद दास, बीईईओ निरसा तीन सुमित्रा तिर्की, रेणु कुमारी, प्रमोद कुमार झा, बहादुर मुर्मू, मुकेश कुमार एई, मुखिया, पंसस, रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
