बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद शांतिपूर्ण बहाल का पुलिस ने कवायद किया शुरू…

पाकुड़ (PAKUD) बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर मुफसिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में उत्पन्न विवाद के बाद शांति बहाली व सदभावना को लेकर पुलिसिया कवायद शुरू हो गयी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद की अध्यक्षता में मुफसिल थाना परिसर में सदभावना सह शांति समिति की बैठक हुई।

बैठक में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अनुप रौशन भेंगरा, मुफसिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, जिला परिषद सदस्य मो. हंजला, वार्ड सदस्य मोती शेख के अलावे सदर प्रखंड के गंधाईपुर, हरीगंज एवं हरिहरा के प्रबुद्ध लोगो ने हिस्सा लिया।

बैठक में बकरीद के दिन गोपीनाथपुर एवं इससे सटे पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर के दो समुदायों के बीच आपस में हुई मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ एवं बमबाजी की घटना की मौजूद सभी लोगो ने कड़े शब्दो में निंदा की और इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए एकजुटता पर बल दिया गया।

बैठक में घटना के बाद गांवों में फैलायी जा रही भ्रामक अफवाहों पर विराम लगाने, गांव के लोगो के बीच सदभावना कायम करने के साथ ही शांति बहाली को लेकर उठाये जाने वाले कदमो पर विस्तार से चर्चा की गयी और विधि व्यवस्था एवं शांति बहाली को लेकर हर संभव सहयोग प्रशासन को देने का मौजूद लोगो ने भरोसा दिलाया।

बैठक में घटना के बाद गांव के लोगो में व्याप्त भय के साथ साथ रोजमर्रा के कामो के अलावे खेतीबारी, मजदुरी आदि कार्यों के प्रभावित होने पर भी खुलकर चर्चा की गयी। बैठक में मौजूद लोगो ने पश्चिम बंगाल से सटे गोपीनाथपुर में पुलिस पिकेट खोलने का प्रस्ताव एसडीपी के समक्ष रखा। बाइट डीएन आजाद एसडीपीओ पाकुड़ बाइट हारून मुखिया

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *