ड्रग्स समेत अन्य मादक पदार्थों की नशे के खिलाफ निगम की जागरूकता रैली,सहायक नगर आयुक्त ने की यह अपील…

धनबाद(DHANBAD) मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित झारखंड सरकार की ओर से जिंदगी को हां नशे को ना के नाम से एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम के द्वारा रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर निगम के कर्मियों ने शिरकत किया और लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की।

वही मीडिया से बात करते हुए सहायक नगर आयुक्त संतोषी मुर्मू ने कहा कि धनबाद नगर निगम के द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज यह जागरूकता रैली निकाली गई है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में निगम के महिला पुरुष कर्मचारी शामिल हो रहे हैं तमाम पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं और पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है यह खासकर वैसे नशा की से दूर रहने की अपील है जिसमें ड्रग्स आदि शामिल होते हैं।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *