कोयला तस्करी के लिये कोल माफियाओं ने चला एक नया दांव,हार्डकोक और गुल मे तब्दील कर अवैध कोयलों को वैध मे कर रहे हैं तब्दील..

आसनसोल (ASANSOL)तू डाल -डाल तो मै पात -पात यह कहावत भले ही पुरानी हो गई हो पर इस कहावत को अगर सही मायने से देखा या फिर समझा जाए तो यह कहावत पश्चिम बंगाल मे चल रहे अवैध कोयला तस्करी करने वाले कोल माफियाओं और उनपर कार्रवाई कर रही सीबीआई, ईडी और सीआईएसएफ व बंगाल पुलिस के ऊपर खूब बैठती है और बैठेगी भी क्यों नही क्यों की पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे कोयला तस्करी पर लगाम लगाने के लिये तमाम उन जाँच एजेंसियों द्वारा कार्य ही ऐसे किये जा रहे हैं जिस कार्य को लेकर इस तरह के कहावत अब आसनसोल की आम जनता के जुबान पर पूरी तरह बैठ गई

यह कहावत अब लोगों के मनोरंजन का भी अब धीरे -धीरे पात्र बनते जा रही है, हम आपको बताते चलें की पिछले कुछ दिनों से शिल्पाँचल के बराबनी, शालानपुर, चुरुलिया, कुलटी, रानीगंज, जामुड़िया जैसे कई ऐसे इलाके हैं जिन इलाकों मे कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों के साथ एक नया सिण्डिकेट बनाकर एक बार फिर अवैध कोयला तस्करी का कारोबर शुरू हो चूका है, ऐसे मे कुछ ऐसे भी कोल माफिया है जिनको इस नए सिण्डिकेट मे जगह नही मिलने से वह नाराज हैं और उनकी वहीं नाराजगी नए अवैध कोयला सिण्डिकेट चलाने वालों के लिये आए दिन नए -नए समस्याएं खड़ी कर रही हैं,

किसी अवैध कोयला खदान या अवैध कोयला डिपो पर CISF का छापा पड़ रहा है तो कहीं शिल्पाँचल के नेता अवैध कोयला सिण्डिकेट के कारोबार को बंद करने के लिये अपने -अपने तरीके से मोर्चाएं खोल रहे हैं, ऐसा क्यों और किस लिये हो रहा है यह वो खुद जान रहे हैं या फिर उनको पता है जो उनको ऐसा करने के लिये दबाव दे रहे हैं, कोयला देश की राष्ट्रीय संपत्ति है उसकी अवैध रूप से तस्करी होनी रुकनी चाहिये उससे हमारे देश की करोड़ों की सरकारी राजस्व को चुना भी लग रहा है, ऐसे मे कोल माफियाओं ने कोयला तस्करी के धंधे को आगे बढ़ाने के लिये एक नया दांव चल दिया है,

उनका दांव यह है की वह अब अवैध कोयलों को वैध रूप देने के लिये अपने इलाके के हार्डकोक भटठों के तरफ रुख कर रहे हैं जहाँ अवैध कोयलों को हार्डकोक और गुल मे तब्दील कर दिया जा रहा है और उन अवैध कोयलों को बहोत ही आसानी से वैध रूप देकर सफलाई की जा रही है, ऐसा ही एक मामला सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आसनसोल के जुबली मोड़ स्थित एक ट्रक को पकड़ा जो ट्रक गोराण्डी इलाके से आ रही थी ट्रक मे कोयले का गुल लोड था,

सीआईएसएफ टीम ने ट्रक चालक से घंटों पूछताछ की ट्रक चालक द्वारा दीये गए कागजातों की जाँच की मोबाईल फोन के जरिये कई लोगों से बातचीत भी हुई जिसके बाद CISF की टीम ने ट्रक को छोड़ दिया बताया जा रहा है की गोराण्डी इलाके से हर रोज करीब बीस से 25 ट्रक हार्डकोक व कोयले का बना गुल पार होता है,

ऐसे मे गोराण्डी ही नही शिल्पाँचल मे ऐसे कई भट्ठे हैं जहाँ अवैध कोयलों को वैध मे तब्दील करने का खेल चल रहा है, जिससे यह साबित होता है की कहीं ना कहीं कोल माफियाओं द्वारा अवैध कोयला तस्करी के लिये चला गया दांव काफी कारगर साबित हो रहा है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *