SSP ने 03 पुलिसकर्मियों को करवाया अरेस्ट..जानिए उनका जुर्म..

गया (GAYA)बिहार के गया में जब पुलिस ही लोगों से रुपए लूटने लगे और छिनैती करने लगे तो स्वाभाविक है कि लोगों का विश्वास उठ जाएगा. ऐसा ही अजीबोगरीब मामला गया में सामने आया है, जहां पुलिस ही लुटेरा बन गई और जनता से रुपये छीनने लगी

गया एसएसपी ने एक लूट मामले का खुलासा करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों मे एक एसटीएफ का भी जवान है. दरअसल, 19 जून को एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए लूट लिए गए थे. पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया था. जब जांच शुरू हुई तो इसमें तीन पुलिसकर्मी ही लुटेरा निकाले.

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बोधगया के रहने वाले रवि कुमार से पहले भी पैसे दोगुना करने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए थे. 5 दिन के अंदर ही ठग के सदस्य ने 50 हजार के बदले 70 हजार दिए. फिर 6 महीने बाद ठग ने एक बार फिर से रवि को पैसे दोगुने करने के नाम पर कॉल किया और गया के गांधी मैदान के पास बुलाया गया. जब वह पैसे लेकर पहुंचा तो वहां पर तीन व्यक्ति ने जो पुलिस की ड्रेस में थे, उसको डरा धमकाकर लूट लिया.

जब इस मामले में सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में एक एसटीएफ का जवान उज्जवल कुमार, ईवीएम के सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी संजीव कुमार शामिल हैं. संजीव कुमार मुफस्सिल थाना में तैनात है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी ने कहा कि इसमें साजिशकर्ता को भी तलाश की जा रही है. जल्दी मामले का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा

NEWS ANP के लिए लिए गया से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *