अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर दी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से धनबाद के विभिन्न संस्थानों मे योग, प्राणायाम के लिए अभ्यस्त…

झरिया(DHANBAD) आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने बताया कि १०वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दी आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान को धनबाद के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों ने योग, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास के लिए निमंत्रण दिया है।

आज मंडल कारा धनबाद मे डाक्टर राम नारायण और संदीप कौशल ने 60 कारावास बंदियों को योगाभ्यास करवाया वहीं कल 400 लोगो को करवाने कि व्यवस्था की गई है। वही प्रशिक्षिका सोनी कुमारी ने सिटी लाइव मीडिया हाउस के सभी मीडियाकर्मी व चंचनी कालानी स्थित नई दिशा वूमेन ऑर्गेनाइजेशन में वॉलंटियर जूही महतो के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकाल को कराया। आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक व वोलेंटियर्स
कल बीबीएमके यूनिवर्सिटी, वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल धनबाद, पीवीआर इनॉक्स, बीसीसीसीएल मुनीडीह, एसबीआई, आयकर विभाग, कार्मेल स्कूल इत्यादि मे करवाएंगे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *