
धनबाद(DHANBAD)निरसा।कुमारधुबी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में बुधवार की शाम करीब 8.30 बजे आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। वही सूचना पर बिजली विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया गया है। आग इतना तेज से लगा हुआ है कि बुझने का नाम नही ले रहा। आग की लपट देख प्रभारी द्वारा डीवीसी के अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया है। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। तब तक आग लगभग बुझ चुका था।
घटना के बाद अभी तक बैंक का कोई अधिकारी नही पहुंचा है। जबकि घटना की जानकारी मकान मालिक द्वारा दे दिया गया है। उसके बाद प्रबंधक पहुंचे। वही स्थानीय लोगों को यह कहते हुए सुना गया की ग्रामीण बैंक में आग बुझाने के कोई भी यंत्र नही है अगर होता तो घटना को समय पर रोका जा सकता था,फिलहाल आग पर नियंत्रण पा ली गई हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…