ई-गवर्नेंस सोसायटी (DEGS) के समीक्षा बैठक में DC के तल्ख़ कौमेट से विभागीय अधिकारियों में खलबली, डीसी ने स्थिति सुधारने का दी है अल्टिमेटम…

जामताड़ा(JAMTARA) लोकसभा चुनाव 2024 ने जामताड़ा में लचर प्रशासनिक व्यवस्था को चरमरा कर रख दी है। लगभग सभी सरकारी एजेंसियां डी-रेल मोड़ में है। इन्हें पटरी पर लाने के लिए
उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में ताबर तोड़ बैठकों का दौर चल रहा है। उनके सभागार में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की समीक्षात्मक बैठक हुई।
भी ओ 1जिसमें आईआरएडी, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, आधार, स्कूल कास्ट सर्टिफिकेट, यूआईडीएआइ, मोबाइल टॉवर, नेक्स्टजैन, ई हॉस्पिटल, एनआईसी सहित अन्य के द्वारा कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा किया गया।

उपायुक्त ने जिले के सभी सीएससी केंद्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन आदि से संबंधित स्थिति की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कर रहें हैं उसका प्रतिवेदन हमेशा अद्यतन रखें। उन्होंने सभी प्रज्ञा केन्द्रों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बेहतर तरीके से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा केंद्र में आने वाले लोगों से निर्धारित सेवा शुल्क के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिए जाएं, इसे सुनिश्चित करें। अगर ऐसी सूचना मिलती है संबंधित प्रज्ञा केंद्र के संचालकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत दिए गए लक्ष्य की समीक्षा कर शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जाति आवासीय आय प्रमाण पत्रों के धीमे निर्गमन को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने नेक्स्ट जेन ई अस्पताल संचालन की जानकारी ली बताया गया यह अस्पताल 24 घंटे कार्यरत है, इसमें ऑनलाइन फार्मेसी, ऑनलाइन टेस्ट आदि की सुविधा दी गई है।

डीसी ने आईआरएडी पोर्टल पर ससमय सड़क दुर्घटना से जुड़े आंकड़ों का प्रविष्टि एवं विभिन्न स्टेक होल्डर के द्वारा उसका निष्पादन किया जा रहा है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी , उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम, राजीव कुमार, सलिल कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *