हिरण की हत्या कर बेच रहा था मांस, वन विभाग का छापा, शिकारी फरार गिरिडीह…

गिरिडीह(GIRIDIH) तिसरी वन क्षेत्र अंतर्गत बेलवाना पंचायत के बरईपाट गांव से गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर हिरण की मांस को जब्त किया गया।

तिसरी बन क्षेत्र के अधिकारी अमर कुमार विश्वकर्मा ने बताया तिसरी व गांवा बन क्षेत्र के रेंजर अनिल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की मानसाडीह पंचायत के जंगल में विलुप्त प्राणी हिरण की हत्या कर मांस बेलवाना पंचायत के बरईपाट में बेचा जा रहा है।

निर्देशानुसार एक टीम का गठन कर रवाना हुई और शिकारी हमलोग को देखते ही मांस से भरा बाल्टी छोड़ कर भागने लगा और कुछ दूर तक पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन जंगल की ओर भाग जाने से पकड़ा नही गया। जब ग्रामीणों से सख्ती से पूछताछ की गई तो शिकारी का नाम भूटा टुडू उर्फ छोटू टुडू पिता रिझो टुडू, जो घसनी का मूल निवासी बताया जा रहा है।

नाम के आधार पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया जायेगा। अभी मांस को डॉक्टर के द्वारा दो डिब्बा में सील करवा कर जांच के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है ।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से मनोज लाल वर्णवाल की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *