धनबाद (DHANBAD): सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों रांची में धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो द्वारा विधायक सरयू राय के विषय में यह कहा जाना की सरयू राय माफिया हैं और इनका संबंध माफियाओं से है।
जिसका भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद घोर निंदा करती है। माननीय सांसद को पार्टी याद दिलाना चाहती है कि अब तक उनके उपर लगभग 55 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं, जो रंगदारी और जान से मारने तक के धाराओं में है। खुद उन्होंने स्वयं के चुनावी हलफनामें में कुल 20 मुकदमों का जिक्र किया है। दो में धनबाद न्यायालय से सजा प्राप्त हैं।
अपने ही परिवारों की जमीन हड़पकर जेल से भी बड़ा बाउंड्री बाघमारा प्रखंड अंतर्गत लेदीडूमर और दरिदा बस्ती में किए हुए हैं, जिसमें सरकारी रास्ते तक को इन्होंने अपने कब्जे में कर रखा है। जीत की आंधी ने इन्हें मदहोश कर दिया है। जिसके नशे में कुछ भी उलूल जलूल और किसी का भी चरित्र हनन करते चल रहे हैं। इन्हें नहीं भूलना चाहिए की वर्तमान लोकसभा में तीन ऐसे भी सांसद चुनाव जीते हैं जो तीन मिनट के लिए अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं गये थे और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेलों में बंद है।
विश्व का सबसे पोपुलर व्यक्तित्व का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वोटों की गिनती में तीन चक्रों तक पीछे रहे। उसका मतलब यह तो नहीं हो सकता है कि हमारे विश्व स्तरीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री की तुलना संसदीय चुनाव में विजयी आतंकवादियों से किया जा सकता है। माननीय सांसद अपने और प्रिंस खान के संबंधों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI )से करवाने की बात कही है, तो अभी श्रीमान स्वयं सांसद है। इसके पूर्व 15 वर्षों तक विधायक भी रहे।
कितने गरीबों से संबंधित मामले को विधानसभा में उठाये हैं। ED, CBI जैसी संस्थाओं से इन्हें धनबाद के माफियाओं की जांच करवाने की मांग सरकार से करनी चाहिए और यह भी सार्वजनिक करना चाहिए धनबाद के किन माफियाओं से सरयू राय का संबंध है, बल्कि मैं तो उन्हें चुनौती देना चाहता हूँ कि आप इसकी जांच हेतु जरूर भारत सरकार को लिखें और करवायें। उत्तेजक बातों और भावनाओं की आग में राजनीति करना छोड़ें और सच्चाई से जनता को अवगत कराने की कृपा करें। सरयू राय को आपके प्रमाण पत्र की आवश्यकता न थी, न है और न रहेगी।
जनता में वैमनस्यता और अविश्वास पैदा कर भय और आतंक के दीवार पर राजनीति नहीं करें। यही बेहतर होगा। भारतीय जनतंत्र मोर्चा यह सांसद महोदय से जानना चाहती है कि लेदीडूमर और दरिदा में जेल से बड़ी चार दिवारी किसकी है, जिसमें 400 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया है और किन-किन लोगों का है। यह भी बता दें और भारत सरकार से उसकी भी जांच की मांग करें ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके।
NEWS ANP के लिए सोनू और नितेश की रिपोर्ट…
