सिन्दरी कार ओनर और ड्राइवर एसोसिएशन प्रत्येक माह के एक दिन गरीबो असहाय को कराते हैं भोजन…

सिंदरी(DHANBAD) असहाय लोगों की मदद करने से बढ़कर और कोई दूसरा तीर्थ नहीं हो सकता है। सिंदरी कार ओनर और ड्राइवर संगठन ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा सहरपुरा शिव मंदिर के सामने भाड़े की कार का व्यवसाय किया जाता है।

गरीबों की सेवा के इच्छुक इस संगठन में कार के मालिक, चालक महीने में एक दिन अपनी मेहनत की कमाई का कुछ अंश निकालकर शहर के गरीब और असहाय लोगों को सहरपुरा शिव मंदिर के सामने आमंत्रित कर भरपेट भोजन करातें हैं। इस नेक काम में समीपवर्ती दुकानदार भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

जिससे लोगों की बढ़ती उपस्थिति इस बात को बताती है कि अच्छे कार्य करने की जरूरत है लोग अपने आप जुटते चले जाते हैं। दोपहर 1:00 बजे बीआईटी से पधारे पंडित विनोद उपाध्याय द्वारा लंगर की थाली को भगवान के समक्ष रख पूजा अर्चना की। हर महीने अलग-अलग व्यंजन परोसे जाते हैं। इस बार उन्हें पूरी ,सब्जी और बुनिया के संग ठंडा जल परोसा गया। संगठन के सभी सदस्यों ने इन्हें श्रद्धा पूर्वक भोजन परोसकर बहुमूल्य सेवा में अपना योगदान दिया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पुण्य काम में अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कैसियर सुबीर कुमार दान, उप कैशियर राजूल सिंह, सचिव अक्षय कुमार, जितेंद्र सिंह पप्पू खान, इंद्रजीत सिंह, मंटू चाय दुकान, मनोज सिंह, सिंटू सिंह, चित्रगुप्त प्रसाद, राकेश कुमार, सिकेंद्र खान, रविंद्र सिंह, गुड्डू केवट, सागर कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णा, और राकेश कुमार टुड्डू ने अपना योगदान दिया।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *