पाकुड़ पुलिस की लगातार दबिश के बाद युवती के साथ गैंगरेप मामले में 9 नामजद आरोपियों में से 3 आरोपियों ने पाकुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया…

पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ पुलिस की लगातार दबिश के बाद आखिरकार हिरणपुर में युवती के साथ गैंगरेप मामले में नौ नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों ने पाकुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि उम्र की सत्यता की नहीं होने के कारण पांच आरोपियों को पुलिस ने निरुद्ध किया। हालांकि एक आरोपी अब भी फरार है। सरेंडर करने वाले आरोपी में विश्ववनाथ हेम्ब्रम, पांडु हेम्ब्रम, चांद सोरेन के नाम है । मानवेल मरांडी व सकल हांसदा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस प्रशासन भी लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। दवाब बढ़ता देख आरोपियों ने सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझी।आपको बताते चले कि शहरपुर में एक युवती अपने पति के साथ गांव में ही घूम रही थी। इसी दौरान वहां कस्तूरी गांव के 5 से 6 लोग आएं और दोनों को बंधक बनाकर काजू के पेड़ के झाड़ी में ले गए जहां पति को दो लोगों ने पकड़ लिया। बाकी चारों आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

घटनास्थल से पति किसी तरह भाग निकला। उसके जाने के बाद अन्य दो आरोपियों ने भी युवती को अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद युवती को दूसरे जगह पर ले गए यहां भी कस्तूरी गांव के ही अन्य 5 से 6 लोगों ने युवती के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार के लोग युवती को खोजने निकलें तो घटनास्थल के समीप ही दो लोगों को पकड़ लिया गया। जिसे बाद में परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। बाइट प्रभात कुमार एसपी पाकुड़

NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *