झरिया(DHANBAD) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आमटाल पंचायत के ग्रामथान आंगन में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया गया संकल्प। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य बाबू भट्टाचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में मानव जीवन पर पर्यावरण का खतरा उत्पन्न हो रहा है।
आने वाले पीढ़ी में पर्यावरण बचना बहुत बड़ा चुनौती साबित होगा। इसीलिए अभी से ही प्रत्येक लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण के साथ-साथ हमें मानव जीवन को बचाना है मानव जीवन बहुत कीमती है। यदि हम सभी लोग मान से संकल्प लेंगे कि प्रत्येक लोग पौधे जरुर लगाएंगे दृढ़ इच्छा के साथ कोई भी काम संभव नहीं है पृथ्वी पर वृक्षों के कमी होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है।
पानी बर्बाद करना पॉलिथीन का उपयोग व वृक्ष की कटाई से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। मौके पर रंजीत चक्रवर्ती, मुकेश बाउरी, दयाल बाउरी, विनय भंडारी, आशीष चटर्जी, काजल दे, बादल पाल, तपस पाल, बीरबल बाउरी आदि थे। इस महीना ट्रस्ट की ओर से 500 वृक्ष लगाने का लिया गया संकल्प।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…
