मजदूरों की हक की लड़ाई में जनता श्रमिक संघ हमेशा तत्पर – रागिनी सिंह


बाघमारा(BAGHMARA)41 सूत्री मांग पत्र को लेकर आज गुरुवार को बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्रीय सभागार में जनता श्रमिक संघ ने सिजुआ एरिया 5 के महाप्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जहा इस बैठक में संघ की महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य रागिनी सिंह अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रही।

जहा इस मौके पर संघ के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने श्रीमती रागिनी सिंह का 51किलो का माला पहना और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। वही सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनूप कुमार राय एवं बीसीसीएल प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ एक-एक बिंदु पर जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने वार्ता कर सभी मांगो पर तत्वरित कार्रवाई कर जल्द निष्पादन करने की मांग की। वही मोदीडिह कोल डम्प के मुद्दे पर श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि जनता श्रमिक संघ के पास हर मर्ज की दवा है। फर्जी ट्रेड यूनियन के लोग अनावश्यक थिरक रहे हैं और उनकी अब एक नहीं चलने वाली मजदूरों की समस्याओं का समाधान के लिए जनता श्रमिक संघ हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी ।

वही जनता श्रमिक संघ के प्रयास से मोदीडीह कोल डंप के असंगठित मजदूरों के बकाए मजदूरी की प्राप्ति होने पर मजदूरों ने श्रीमती सिंह का आभार प्रकट कर उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।वही मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन एवं संघ के साथ बैठक सकारात्मक रही है और महा प्रबंधक श्री अनूप कुमार राय ने संघ की हर एक बिंदुओं पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से एजीएम श्री संजय सिंह एपीएम श्री चंदन श्रीवास्तव सिविल इंजीनियर श्री मुकेश कुमार और इएनएम इंजीनियर एवं सभी कोलियरी परियोजना प्रभारी एवं कार्मिक प्रबंधक मौजूद रहे वही जनता श्रमिक संघ की ओर से संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिन्हा क्षेत्रीय सचिव श्री विशाल बरनवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सिंह श्री रमाशंकर महतो श्री शंकर तुरी श्री अगम सिंह श्री आशीष सरकार श्री फेकू सिंह श्री शिव चौहान श्री धर्मेंद्र मिस्त्री श्री सतेंद्र केवट श्री नीरज गुप्ता श्री श्रिया भुइया श्री दुर्गविजय राजभर के अलावा सिजूआ एरिया के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत असंगठित मजदूर एवं महिलाए मौजूद रही।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *