धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा चुनाव का अंतिम परिणाम 25 राउंड की काउंटिग के बाद आएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। धनबाद लोकसभा सीट में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें चार क्षेत्र निरसा, सिंदरी, धनबाद तथा झरिया धनबाद जिले में है।
बोकारो तथा चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र बोकारो जिला में है। इस लोकसभा क्षेत्र में 2539 बूथ हैं। मतलब यह कि 2539 ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती करनी होगी।
बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बूथ
धनबाद लोकसभा सीट के बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 588 बूथ हैं। ऐसे में यहां 588 ईवीएम की काउंटिंग होगी। इस विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग के लिए 25 टेबल बनाए गए हैं। एक बार सभी 25 टेबल पर लाई गई ईवीएम की गिनती पूरी होने पर एक राउंड की गिनती पूरी होगी। मतलब यह कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र में एक राउंड में 25 बूथों (ईवीएम) की काउंटिंग होगी। ऐसे में 588 बूथ (ईवीएम) की गिनती के लिए 25 राउंड की काउंटिंग करनी होगी।
धनबाद विधानसभा क्षेत्र में 21 राउंड की गिनती
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 21 राउंड की गिनती के बाद अंतिम परिणाम आएगा। कारण यह है कि इस विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या 458 हैं। यहां की काउंटिंग के लिए 20 टेबल बनाए गए हैं। मतलब यह कि एक बार में 20 बूथों के ईवीएम की गिनती होगी। ऐसे में 458 बूथों की गिनती के लिए 21 राउंड के कुछ अधिक की गिनती पूरी करनी होगी।
सबसे कम राउंड चंदनकियारी के लिए
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम राउंड की गिनती होगी। इस विधानसभा में 297 बूथ हैं। यहां की काउंटिंग के लिए भी 20-20 टेबल बने हैं। मतलब यह कि एक बार में 20 बूथों की ईवीएम की गिनती होगी। ऐसे में इस विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग 14 राउंड में पूरी हो जाएगी।
अन्य विधानसभा की क्या रहेगी स्थिति
सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, निरसा के लिए 21, झरिया के लिए 17, धनबाद के लिए 22 राउंड की गिनती होगी।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
