धनबाद(DHANBAD) ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी, मो ज़्याऊद्दीन ने जानकारी दी है कि अब परिचालन विभाग के प्वाइंट्स मैन, गेटमैन, केबिनमैन, और लीवरमैन को भी संरक्षा यूनिफॉर्म और उपकरण की आपूर्ति की जाएगी। यह नई उपयोगकर्ता सुविधा अब इंजिनियरिंग विभाग के लाईन कर्मचारियों को भी उपलब्ध होगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में पत्र संख्या 2023/ टी टी वन / 76/ मिसलेनियस/ वन दिनांक 17.05.2024 को सभी महाप्रबंधकों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।
मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि इस प्रावधान को लागू करने के लिए ऑल इंडिया रेलवमेंस फेडरेशन और ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन काफी समय से प्रयास कर रहे थे। इस नए प्रावधान से कर्मचारियों को संरक्षा उपकरण मुहैया होगा, जिससे उनकी सुरक्षा और स्थिरता में सुधार होगा। यह कर्मचारी परिचालन में संरक्षा से जुड़े कार्य को सुरक्षित बनाएगा और हादसों को रोकेगा।

इस आपूर्ति में सेफ्टी शूज, रेनकोट, विंटर जैकेट, दास्ताने, टार्च, आदि सामग्रियाँ शामिल होंगी। रेलवे के केन्द्रीय संगठन मंत्री सोमेन दत्ता और दिव्यांग कार्यालय के अधिकारी भी इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…
