पाकुड़(PAKUD) : नगर थाना क्षेत्र के टिनबंगला के निकट मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो आक्रोशित लोगो ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया. हालांकि पुलिस ने मोर्चा सँभालते ही लोग शांत हो गए.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्थर लदा ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था और एक बाइक को धक्का मर दिया जिससे बाइक सवार बाबर शेख एवं सेफ शेख ट्रैक्टर की नीचे आ गया और दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गयी.
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौक़े से फरार हो गया. सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो आक्रोशित परिजनों सहित स्थानीय लोगो ने पुलिस पर पथराव कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बाबर एवं सेफ ट्रेक्टर के नीचे दबा हुआ था और पुलिस प्रशासन ने न तो एम्बुलेंस बुलाया और न ही ट्रैक्टर के नीचे से उसे निकालने का प्रयास किया जिस कारण दोनों की मौत हो गयी.
परिजनों ने बताया कि यदि पुलिस सक्रिय रहती तो दोनों की जान बच जाती. समाचार भेजे जाने तक ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
