झरिया(DHANBAD) आने वाले 25 मई को लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाने को लेकर झरिया विधानसभा अंतर्गत इंद्रा चौक स्थित आर एस प्लेस में बुधवार को सवर्ण जाति के ब्राह्मण और भूमिहार जाति की बैठक हुई संपन्न। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में सभी ने निर्णय लिया है कि आने वाले लोक सभा चुनाव में इंडी गठबन्धन के धनबाद संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाकर दिल्ली भेजने का काम करे। वहीं मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए
भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू माहतो पर भड़ास निकालते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र जनता के सामने है। केन्द्र में दस साल से भाजपा की सरकार है लेकिन भाजपा वालों ने कभी भी बेरोजगारी व महंगाई पर बातें नहीं करते हैं वे लोग सिर्फ हिन्दू मुस्लिम धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम करती है।आज पूरे देश में तानाशाही की सरकार है और जो भी लोग केंद्र सरकार से सवाल करते हैं तो उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल में डालने का काम कर रही है। अगर इस बार देश की जनता उन्हें चार सो पार के नारे पर विश्वास करती है तो वो दिन दूर नही है
जब बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान को बदलकर देश की जनता के अधिकार को छीन लेंगे। आज आप लोग देख रहे हैं कि भाजपा ने धनबाद लोक सभा सीट से ऐसे प्रत्याशी को उतारा है जिसपर लगभग पंचास से अधिक मामले दर्ज हैं जिनपर जबरन जमीन हड़पने के साथ साथ योन शोषण का भी आरोप लग चुके हैं। उसके बाद भी भाजपा वाले सफाई देते चल रहे हैं कि हम ना खायेंगे ना खाने देंगे। तो फिर ऐसे छवि वाले लोगों को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाना धनबाद के जनता को समझ से परे है। धनबाद की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।इस बार पुरे देश में बदलाव की आंधी बह रही है। केन्द्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।भाजपा देश की जनता से विश्वास खो चुकी है।उनका चार सो पार का नारा नारा ही बनकर रह जायेगी।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…
