भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत को पक्का करने के लिए पहुंचे भाजपा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी…

भाजपा कार्यकर्ता और लोगों ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। कोई कोर कसर नहीं रहे इसके लिए डोर टू डोर कैंपेन में लगे हुए है। वहीं भाजपा नेता श्रीराम गोराई के नेतृत्व में झरिया के लोदना 6 नंबर साइडिंग डीपू धौड़ा में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत को पक्का करने के लिए सभा और जनसंपर्क अभियान चलाया।

जहां भाजपा प्रतिपक्ष के नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ता और लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं भाजपा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने लोदना 6 नंबर साइडिंग डीपू धौड़ा की जनता से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं भाजपा प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि विस्थापन की समस्या आवास की समस्या रोजगार की समस्या ढुल्लू महतो को जीतने से सभी का हल किया जाएगा। इस बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है और 400 के नारे को साकार करना है। भाजपा नेता श्रीराम गोराई ने कहा कि लोगों की जो भी समस्या है उसका हल किया जाएगा जीतने के बाद भी ढुल्लू महतो लोगों के बीच आते रहेंगे। कांग्रेस झुठो की पार्टी है उनके बातों पर लोगों को विश्वास नहीं है फिर से एक बार मोदी की सरकार बनेगी।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *