गिरिडीह के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश के लिए बाबूलाल ने टुंडी में किया चुनावी सभा…

टुंडी (TUNDI)टुंडी प्लस टू हाई स्कूल मैदान में आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम की शिकायत करते हुए कहा की ये लोग झारखंड विरोधी है,आंदोलन बेचने का काम किया।

बीजेपी ने झारखंड दिया।विकास का काम हमने किया,कांग्रेस ने 55 वर्षो में गांवों का विकास नही किया।आज गांव गांव बिजली हमने पहुंचाया।उन्होंने कहा मोदी जी गरीब के बेटा है इसलिए उनके मन में आपके लिए दर्द है।झारखंड में वर्तमान सरकार काम नहीं करती सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी है।अब तो मंत्री के चपरासी के यहां भी करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे है।वो आपकी पैसा थी। आधी सरकार,अफसर जेल में है।उन्होंने कहा पूरे देश में एनडीए की लहर है इसलिए यहां आजसू प्रत्याशी को जिताएं।सभा को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी संबोधित किया।

NEWS ANP के लिए टूंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *