कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्‍चित कराने के लिए निकाली गयी विशाल बाइक रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत..

धनबाद: (DHANBAD)ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीख करीब आता जा रहा है प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान परवान चढ़ता जा रहा है। सोमवार 20 मई को धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्‍च‍ित कराने को लेकर महा बाई रैली निकाली गई।

रैली सुबह पौने दस बजे चासनाला रोड से निकाली गई। हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बाइक रैली को ऐतिहासिक बना दिया। बाइक रैली चासनाला मोड़ से निकलकर चुकड़ी पौड़ा कांड्रा, कांड्रा बस्ती, डीवीसी मोड़ कांड्रा, कांड्रा बाजार, गौशाला बाजार, चेकपोस्‍ट होते हुए सिंदरी क्लब स्थ‍ित पहुंचा, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने माल्यार्पण किया।

इसके बादा जनवादी महिला समिति द्वारा अनुपमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यहां के बाद बाइक रैली एक बार पुन: आगे के लिए प्रस्थान किया। रोडाबांध भारतीय क्लब, मनोहरटांड विनोद बिहारी महतो चौक, कुली कैंप खटाल, सहरपुरा बाजार, काली मंदिर, मार्शल क्लब रांगामाटी, रांगामाटी पानी टंकी से जयमाता दी मंदिर तक फिर यहां से रैली बलियापुर प्रखंड के बाघमारा के लिए प्रस्थान किया। यहां के बाद डोमगढ़ होते बाइक रैली का भव्य समापन हुआ। बाइक रैली पूरे बाजेगाजे के साथ निकाली गई। जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

पूरे रैली को दौरान धनबाद का सांसद कैसा हो, अनुपमा सिंह जैसी हो, के नारे लगते रहे। पूरे रैली में प्रत्याशी अनुपमा सिंह खुली वाहन से हांथ हिला कर लोगों को अभिवादन करती रहीं। जगह-जगह पर ग्रामीण महिलाओं ने अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस बीच लोगों के जनसमूह ने अनुपमा सिंह को फूल-मलाओं से लाद दिया। फूलों की बरसात होती रही।

NEWS ANP के लिए सिंदरी ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *