भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

रांची(RANCHI) जमशेदपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. इस बीच भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने अपने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. कुणाल षाडंगी बहरागोड़ा के विधायक रह चुके है. वह पिछले कई दिनों से खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. भेजे गए

इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि व्यक्तिगत तौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर और फोन पर भी लगातार सूचित किया है. पिछले 6 महीने से स्थानीय संगठन द्वारा एक सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत उनको अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है. जानबूझकर पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है. उनको पूर्वी सिंहभूम जिले के उनके समर्थक के साथ भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है. इसकी सूचना प्रदेश के संगठन महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश के प्रभारी को काफी दिनों पहले ही दे दी थी. लेकिन किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया.

इससे आहत होकर वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि वह भारतीय जनता पार्टी में बने रहेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भी कुणाल षाडंगी को पूरे सभा से ही दूर रखा गया है.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *