इंडिया गठबंधन के चुनावी सभा, कल्पना सोरेन ने जनता को किया संबोधित…

धनबाद(DHANBAD) निरसा। छठे चरण के मतदान को लेकर सारे राजनीतिक दल ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है सभी दल के स्टार प्रचारक जनता के बीच में पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं रविवार को धनबाद लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह के लिए सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने निरसा के राम कनाली मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया

सर्वप्रथम कल्पना सोरेन ने अपने चौपाल से उतरकर जनता का अभिवादन किया उसके पश्चात मंच को संबोधित किया जहां इंडिया गठबंधन के सभी दल के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित कल्पना सोरेन ने कहा कि 2014 से देश की स्थिति बत से बतर हो गई है जब से केंद्र में जुमले की सरकार आई है तब से देश काफी पीछे चला गया है. राज्य में हमारी सरकार बनी तब कोरोना का डांस झेलना पड़ा और बाहर प्रदेशों में जो भी हमारे झारखंड के मजदूर फंसे हुए थे उन्हें हमने लाने का काम किया.जब हमारी सरकारे काम करने लगी तो और बीजेपी वालो ने षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया.

जनता से निवेदन करने आई हूं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनावे और अपने इंडिया गठबंधन की ताकतों को मजबूत करें और तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेक तभी जेल का ताला टूटेगा और हेमंत सोरेन छूटेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *