इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी की पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भीड़…

जीएसटी की जटिलता से व्यवसायियों को छुटकारा दिलाएगी कांग्रेस सरकार : यशस्विनी सहाय

महंगाई और बेरोजगारी पर क्यों नहीं बात करते हैं पीएम: सुबोधकांत सहाय

रांची(RANCHI) कांग्रेस की सरकार बनी तो व्यवसायियों को जीएसटी की जटिलता से छुटकारा दिलाया जाएगा। ताकि कारोबारी आसानी से अपना व्यापार कर सके। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने यह बातें चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा। रविवार को जनसंपर्क और चुनावी सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के दुख दर्द को समझती है। जीएसटी से व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए हमारे नेता राहुल गांधी ने घोषणा की है कि जीएसटी की जटिलता को दूर कर इसे सरल बनाया जाएगा। जिससे कि व्यापारियों को सहूलियत हो और उन्हें पांच तरह का टैक्स नहीं देना पड़े।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो 30 लाख युवाओं को शीघ्र नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना के तहत एक लाख रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए मतलब हर महीने 8,500 रुपए देगी। इसके साथ ही केंद्र की नई सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और आशा, आंगनबाड़ी और मिड डे मील कर्मियों का वेतन दुगना कर दिया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि महंगाई व बेरोजगारी से मुक्ति और देश के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें।
*तानाशाह मोदी सरकार के दिन अब लद रहे हैं: सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि तानाशाह मोदी सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं। देश की जनता जन विरोधी नीतियों से ऊब चुकी है। इसलिए देश में परिवर्तन की लहर बह रही है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे ज्वलंत समस्या महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पीएम मोदी इधर-उधर की बातें करते हैं। लेकिन देश की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है और पिछले चार चरणों के चुनाव में यह साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जन विरोधी नीतियों से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को वोट देकर इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। श्री सहाय ने अपील किया कि रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप में वोट देकर विजयी बनावे।

कार्यक्रम में प्रभाकर तिर्की, मो.असलम, प्रताप, विजय टोप्पो, सुषमा हेंब्रम, माधव कच्छप, दीपक लाल, शंभू सिंह, रोहित सिन्हा, पतरस मुखिया, सत्येंद्र कुमार, रंजन यादव, राजीव कुमार, अकीउल रहमान, खुर्शीद हसन रूमी, जावेद जमाल, नीरज सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल थे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *