ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के 02मोबाईल और 4300 रुपए कैश के साथ RPF ने एक को दबोचा..

आसनसोल (ASANSOL),पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के चितरंजन रेलवे स्टेशन के पीपी एरिया मे घूम रहे बिहार लखीसराय के रहने वाले 22 वर्षीय सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है, सक के बिनाह पर आरपीएफ द्वारा ली जा रही सूरज की तलाशी के दौरान सूरज के पॉकेट से एक एंड्रॉयड व एक कीपैड मोबाईल फोन के साथ 4300 रुपए कैश बरामद किया है,

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आरके पांडे व कोंस्टेबल मोहमद टी अंसारी, कोंस्टेबल आरके सिंह, कोंस्टेबल एच आर यादव, सीपीडीएस टीम ओसी जीआरपी, सीआरजे सब इंस्पेक्टर किशुन प्रशाद, हेड कोंस्टेबल एके तिवारी की अगर माने तो चितरंजन रेलवे स्टेशन के पीपी एरिया मे सूरज इधर -उधर घूम रहा था जिसपर उनकी नजर पड़ी सक के आधार पर अधिकारी सूरज से पूछताछ करने लगे पूछताछ के दौरान सूरज काफी घबड़ा गया, जिसके बाद अधिकारीयों ने सूरज की तलासी शुरू की तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन व एक कीपैड फोन के साथ 4300 रुपए कैश मिले,

अधिकारीयों ने सूरज से एंड्रॉयड मोबाईल फोन का पासवर्ड खोलने को कहा पर सूरज मोबाईल का पासवर्ड नही खोल पाया जिसके बाद अधिकारियो ने सूरज से जब सख़्ती से पूछताछ शुरू की तो सूरज ने अधिकारीयों को बताया की उसने ट्रेन संख्या 13288 आरा दुर्ग एक्सप्रेस से ट्रेन से एक यात्री के पास से उक्त मोबाईल की चोरी की थी, सूरज के बयानों के आधार पर मधुपुर जीआरपी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने मामला दर्ज कर सूरज को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *