कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताने को ले चिरकुंडा में गठबंधन के कार्यकर्ता एवं नेताओं की हुई बैठक।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने को डुमरकुंडा स्थित निजी मैरेज हॉल में आईएनडीआइए गठबंधन की बैठक की गई। जिसमें चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्ड के कार्यकर्ताओं शामिल हुए। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में भारी मतदान कर धनबाद लोकसभा सीट से जिताने का आहवान किया। नेताओं का कहना था कि यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। इसलिये गठबंधन के नेता गठबंधन धर्म का पालन करते हुए शिद्दत से प्रयास करे। बैठक में कांग्रेस, झामुमो, राजद, भाकपा, माकपा, माले के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर झामुमो नेता अशोक मंडल, माकपा नेता गणेश धर, झामुमो नगर अध्यक्ष रंजीत बाउरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गैरूल हसन, मुरली तुरी, राजद नेता घमंडी यादव, माले नेता मनोरंजन मल्लिक, माकपा नेता अजीत मिश्रा, संतोष घोष, झंटू कांजीलाल, राजू झा, मो फारूक, सन्नवर हुसैन, राकेश सिंह, आकाश कुमार, बाबू खान, फरहान, कयूम खान, मो आरिफ, आमिर उरवा, कृष्णा सिंह, शांतनु तुरी व अन्य मौजूद थे ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *