
झरिया (JHARIYA)भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए किया जनता से अपील, रागिनी सिंहझरिया। लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को पाथर डीह क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह एनबीसीसी कलौनी,सुदामडीह न्यू माइन्स, चासनाला नोनिया बस्ती, पाथरडीह, आदि जगहों पर सघन दौरा किया।

इस दौरान जगह जगह जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की। सुदामडीह न्यू माइन्स कॉलोनी में जन सभा कर धनबाद लोकसभा चुनाव के भाजपा के समर्थन मे वोट की अपील की। सभा को सम्बोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी से भारी बहुमत से विजय बनाए और एक बार फिर मोदी सरकार को लाने की काम करे।
इसके लिए आगामी 25 मई को पहले मतदान फिर जलपान करे और कमल छाप पर बटन दबाकर भारी बहुमत से विजय बनाए। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य धनबाद में अमन चैन शांति बहाल करना है जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथो को और मजबूत कर देश की विकास की गति को और बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए।