झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन की गोलकडीह मोड़ में बैठक संपन्न..

झरिया (JHARIYA)। धनबाद लोक सभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को आने वाले 25 मई को भारी मतों से विजई बनाने के लिए इंडिया महागठबंधन सह झामुमो नेता राधेश्याम बाल्मीकि के नेतृत्व में सोमवार को तिसरा थाना गोलकडीह मोड़ स्थित बैठक किया गया, जंहा बड़ी संख्या में बुढ़े बुजुर्ग व युवा वर्ग मौजूद थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता हर्ष सिंह मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में मतदान होना है।आपलोग अपने किमती एक एक भोट कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाने का कार्य करें। अंग्रेजी हुकूमत को खदेड़ने से लेकर निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों को सरकारी की दर्जा प्राप्त कराने वाला कोई और नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी है, कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में अनगिनत विकास कार्य किए गए जिसे भाजपा की सरकार केंद्र में बैठ कर धरे धीरे दीमक की तरह एक एक कर कई कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। अब तो भाजपा क्षेत्र में घूमघूम कर एक नारा लगाते हुए चल रही है की अबकी बार चार सो पार अगर, ऐसा हुवा तो इस बार इनका सोच है की बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान के साथ छेड़ छाड़ करने की। आज देश मे बेरोजगारी की समस्या सातमे आसमान पर है, महगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है,यह सरकार गरीबों की सरकार नहीं है बल्कि कुछ अमीरचंद को अमीर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही और आगे भी करने की तैयारी में है। वहीं झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि ने कहा कि अगर केन्द्र में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है, तो सर्व प्रथम देश के युवाओं को तीस लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी,जिन युवाओं को नौकरी नही भी हो पाती है किसी कारण तो, वैसे को चिन्हित कर सलाना एक लाख रुपए की राशि कांग्रेस सरकार देने का काम करेगी, वहीं पूरे देश में जाती जनगणना कराकर एसी एसटी ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत सीमा हटाकर आबादी को देखते हुए लाभ देने का काम करेगी। ऐसे कई प्लान तैयार किया गया है जिससे लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसलिए इस ताना साह भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेकना जरूरी है। इसके लिए आने वाले 25 मई को बड़ी संख्या में घर से निकल कर मतदान केंद्र पर जाए और हाथ छाप पर मुहर लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजई बनाकर दिल्ली भेजने का काम करे। ताकि धनबाद की एक एक समस्या को पटल पर रखकर जनता की खुशहाली के लिए कार्य कर सके। मौके पर अफताब अंसारी, राधेश्याम बाल्मीकि, वसंत ठाकुर, सलेंद्र सिंह, नंदू बाल्मीकि, संजीव सिंह, किशोर सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक मोदक, संतोष मोदक, दीपक साव, राहुल कुमार, दिलीप सिंह के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *