पाकुड़ लोस चुनाव को लेकर प्रशिक्षण..

पाकुड़ (PAKUD) पाकुड़ राजमहल संसदीय क्षेत्र के पाकुड़ जिले के 813 मतदान केंद्रो पर आगामी 01जुन को मतदान कराने को लेकर पीठासीन पदाधिकारियों एवं द्वितीय मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

दुसरे चरण के आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनरो द्वारा इवीएम से मतदान कराने, कंट्रोल युनिट एवं बैलेट युनिट का सही तरीके से संचालन करने, मॉकपोल कराने, पेपर सिलिंग करने, मतदान के दिन मतदान के दौरान दिये गये प्रपत्रों को सही तरीके से भरने सहित मतदान की प्रक्रिया पुरी होने के बाद इवीएम मशीनों को मतगणना स्थल सुरक्षित पहुंचाने के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को इवीएम में आयी खराबी की दुरूस्त करने की भी जानकारी दी गयी।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने मौजूद प्रशिक्षणार्थियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों को बताया और बाधारहित चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निदेशों का सही तरीके अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *