जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा…

पाकुड़(PAKUR) साहिबगंज इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी विजय हांसदा के नामांकन सह जनसभा में सूबे के सीएम चम्पई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र सरकार 10 साल तक जुमलेबाजी करते रहे। जनता के बीच जाकर झूठ बोलता रहा। युवाओं को नौकरी से वंचित रखा और आज इसीलिए पूरे देश में इंडिया गठबंधन का लहर है राज्य के विकास के लिए अपने लोक प्रिय प्रत्याशी विजय हासदा को अधिक से अधिक मत देकर विजय बनाए। वही कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश रच कर हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर रखा है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा। मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से आना था लेकिन हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण मुख्यमंत्री तय समय के बाद सड़क मार्ग साहिबगंज पहुंचे मुख्यमंत्री के पहुंचने के पूर्व रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में बनाया गया मंच अधिक कार्यकर्ता को चढ़ जाने के कारण टूट गया। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन नीचे कुर्सी में बैठकर थोड़ा देर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम,विधायक दीपिका पांडेय,विधायक प्रदीप यादव,विधायक प्रो स्टीफन मरांडी,विधायक दिनेश मरांडी सहित कई नेता शामिल हुए।

NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *