धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले भाजपा में टूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी का दामन थाम रहे हैं। मतदान 25 मई को है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र से दो प्रमुख प्रत्याशी भाजपा के ढुल्लू महतो और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ते जा रहा है. दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात जनसंपर्क और जनसंवाद कर रहे है.
मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए उनकी हर मांग को पूरा करने का आश्वासन दे रहे है. इन्ही सब के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आ रही है, जो बीजेपी प्रत्याशी को महंगा पड़ सकता है. जैसे जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे है बीजेपी कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में जा रहे हैं। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह की मां आशा सिंह, मामी मुस्कान सिंह, मामा प्रशांत सिंह और नाना प्रेमचंद सिंह भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह से मिलने उनके आवास हेटलीबांध झरिया पहुंची।
इस दौरान तेज नारायण सिंह, झूलन सिंह, मनोज सिंह, रिशु सिंह, चंदन सिंह, आदित्य सिंह, रामनाथ सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य लोगों से मिलकर अपनी बेटी अनुपमा सिंह के पक्ष वोट डालने की अपील की।प्रत्याशी अनुपमा सिंह की मां आशा सिंह ने बताया कि अपनी बेटी के पक्ष में वोट मांगने आई हूं, एक बार विश्वास कर भारी मतों से जीता कर संसद में भेजे। इन्हीं विश्वास के साथ सुमित सिंह और उनके परिजनों से मिलने आई है। इस बार मेरी बेटी अनुपमा सिंह का समर्थन करे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धनबाद लोकसभा में रहने वाले को टिकट न देकर दूसरे लोकसभा से उठाकर प्रत्याशी को खड़ा कर दिया हैं। इस बार धनबाद लोकसभा सीट से परिवर्तन होगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…
