कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह पंहूची धनबाद कोर्ट की बार परिसर,वकीलों से मांगा समर्थन..

धनबाद(DHANBAD) में लोकसभा चुनाव आगामी 25 मई को होना है, ऐसे में प्रत्याशी अधिक से अधिक जनसंपर्क करने में पूरी ताकत झोंक दिए है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह गुरुवार को धनबाद बार परिसर पंहूची जहां बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगा। बार परिसर के पुस्तकालय हॉल में अधिवक्ताओं ने अनुपमा सिंह का स्वागत किया वही अनुपमा सिंह ने मौजूद अधिवक्ताओं का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जीत के बाद आपकी जो भी समस्या है उसका समाधान का प्रयास करूंगी, जिस तरह से डॉक्टर के लिए प्रोटेक्सन एक्ट लागू करने की बात हो रही है उसी तरह से वकील प्रोटक्सन एक्ट भी लागू होनी चाहिए ।

साथ ही मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा की कुछ लोग बाहरी भीतरी करने में लगे है जो की नही होना चाहिए, जो लोग 40 साल से रह रहे है वे बाहरी कैसे हो गए। साथ ही मंत्री आलम गिर आलम के पीएस के स्टाफ के यहां से करोड़ों रुपए मिलने के सवाल पर मंत्री का बचाव करते हुए कहा की पैसा उनके घर से नही मिला है और अभी ये साबित भी नही हुआ है। वहीं उन्होंने पूछा कि क्या ईडी को किसी एक भाजपाई के यहां कालाधन नहीं मिला…क्या किसी बीजेपी नेता के घर रेड हुआ…
इधर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ,महासचिव से लेकर बार पूर्व के पदाधिकारियों ने भी अनुपमा को समर्थन देते हुए कहा इस लोक सभा 2024 के चुनाव में पहली बार कोई प्रत्याशी इनके बीच वोट मांगने आया है.. वे लोग पार्टी नहीं बल्कि प्रत्याशी योग्यता के आधार पर अपना निर्णय लेंगे…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *