चंद्रपुरा प्रखंड में BJP की चुनावी रणनीति: मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर PM मोदी के विकास योजनाओं की जानकारी दी गई…

चंद्रपुरा(BOKARO) भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड के कुरुम्बा पंचायत के शक्तिकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले मतदाता बूथों संख्या 175 ,176,177,178,179,180,181,182,183 नंबर के बूथ अध्यक्षों की बैठक गोसाईबाड़ी में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने किया।बैठक में बेरमो विधानसभा भाजपा चुनाव प्रभारी लक्ष्मण नायक सह प्रभारी अरुण सिंह बेरमो विधानसभा प्रभारी शंकर रजक मुख्य रूप से उपथित थे।

बैठक में भाजपा के बरिस्ट नेता लक्ष्मण नायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पुनः बनाने के लिए कार्यकर्ता मतदाताओं के घर घर जाय।वोटर कार्ड से वोटर लिस्ट का मिलान करे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के हित मे चलाए गए विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए। इन योजनाओ से बंचित लोगो लाभ दिलाने का काम करे।

बेरमो विधान सभा के सह प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो, सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ के मतदाताओं से सीधा संपर्क करे।मतदाताओं के नामों का वोटर लिस्ट से मिलान करे और मतदाताओ को पार्टी प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर रजक ने कहा कि महागठबंधन के लोग भ्रस्टाचार्य में लिप्त हैं।देश को नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। इन्होंने आगामी25मई को एन डी ए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी को केला छाप में वोट देने की अपील की। बैठक में भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा, सुमन सिंह, भारत झा, कमलेश यादव, लखिन्दर नाग, पप्पू मंडल, प्रसादी राम, जयनाथ ठाकुर, रुक्मिणी देवी, देवंती शर्मा, हरि प्रसाद, गोविंद विश्वकर्मा, जयमंगल महतो ,रघु तुरी, शक्ति महतो, सीता देवी जानकी महतो समेत कई अन्य लोग उपथित थे।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *