उन्होंने बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन वे सब भूल गये : कल्पना सोरेन…

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने आज जनसंपर्क अभियान चलाया। कल्पना घर-घर जाकर लोगों से मिली। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हालात काफी बदल गये। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तनाव में थे कि आगे क्या होगा?

कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगे आने का आग्रह किया। नेता के प्रति उनका प्यार देखकर मैंने सोचा कि जब तक हेमंत वापस नहीं आ जाते तब तक इस कमी को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं राजनीति में आयी।सरकार चलाने के भाजपा के इल्जाम पर कल्पना ने कहा कि मुझे लगता है कि BJP ने झूठ फैलाने का ठेका ले लिया है। जब वे 2014 में चुनाव जीते तो उन्होंने इतने बड़े-बड़े वादे किये लेकिन वे सब भूल गये और झारखंड के बारे में सोचने की जहमत नहीं उठायी।

कल्पना ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन से जेल में सप्ताह में एक बार मिलती हूं लेकिन वह एक मुलाकात मनोबल बढ़ाने और ताकत देने के लिए काफी है। यह चुनाव एक लड़ाई है। एक प्रतियोगिता है, जिसमें हमें झारखंड को विकास की राह पर आगे ले जाना है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *