कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा के जिताने मैदान में उतरे अशोक सिंह,कहा.. नाराज नहीं हूं .. ढुल्लू का व्यवहार किसी से छिपा नहीं है..

सिंदरी (SINDRI)मजदूर दिवस पर इंडी गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नामांकन को लेकर सिंदरी नगर काँग्रेस कमेटी की बैठक शहरपुरा इंटक कार्यालय में मंगलवार को की गई। इसमें लोकसभा चुनाव के काँग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार पेट्रोलियम डीलर एशोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सह काँग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि बिना नाराजगी के लोकसभा चुनाव के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जिताना ही हमारा उद्देश्य है। इसकी अध्यक्षता सिंदरी नगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। अनुपमा सिंह को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे। राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पंहुचाने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। वह टिकट नहीं मिलने से नाराज नहीं है। अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का धनबाद के लोगों के प्रति क्या व्यवहार रहा है, यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने कर्नाटक राज्य के राजग गठबंधन के जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद जर्मनी भाग जाने को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि अनुपमा सिंह पढ़ी-लिखी महिला हैं। समझदार हैं, लोगों को साथ लेकर चलने की उनमें क्षमता है। भाजपा या काँग्रेस के वादे सभी पूरे नहीं किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी, सामान्य वर्ग, युवा, महिला सबका ख्याल रखा गया है। अशोक सिंह ने बुधवार को अनुपमा सिंह के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से गोल्फ ग्राउंड पहुंचने की अपील की है।
बैठक में जिला महासचिव सह सिंदरी प्रभारी राहुल राज, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, जिला महासचिव दिलीप मिश्रा, अजय सिंह, गोपाल धारी, नगर उपाध्यक्ष राज बिहारी यादव, सत्देव सिंह,मनोज घोष, विश्वनाथ सिंह, सिद्धार्थ , मुन्ना यादव, पूर्णेंदु सिंह, सतेंद्र सिंह, सोमनाथ दुबे, अशोक वर्मा, मो हाकिम, सियाकांत दुबे, गोपाल धारी, ललन ठाकुर, ओमप्रकाश, राजेश पासवान, संतोष कुमार, नकुल वर्मा, मो राही, सुनीता देवी, मंटी कुमार, शैलेश पंडित, अख्तर अकिल, राजू पांडेय, विजय सोरेन, शिव शंकर यादव, भरत बिहारी यादव, रूबी देवी, सरिता देवी, चमेली देवी, संजय यादव सहित कई काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *