राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 अप्रैल को धनबाद आएंगे.

रांची (RANCHI)राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 30 अप्रैल को आ रहे हैं। वह 30 अप्रैल को धनबाद जाएंगे। वहां से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होंगे और अपराह्न 3:00 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 7:00 बजे रांची पहुंचकर मारवाड़ी धर्मशाला हरमू में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम रांची में होगा।

1 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हजारीबाग जाएंगे, जहां वे एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और हजारीबाग के तर्जन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा देर शाम रांची से लौट जाएंगे। भजनलाल शर्मा के साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी रहेंगे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 अप्रैल को आएंगे

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 अप्रैल को रांची आएंगे। रांची से वे हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगे। वहां एनडीए प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के नामांकन में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। श्री शेखावत साकची में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी रहेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को जाएंगे गुमला और लोहरदगा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 30 अप्रैल को लोहरदगा और गुमला जाएंगे। डॉक्टर बाजपेई गुमला और लोहरदगा में पार्टी द्वारा आयोजित बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री वाजपेई के साथ प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *