कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा ने जनसंवाद में कहा,आपकी एक माह की मेहनत बदले में हम 05 वर्ष आपसबों के लिए मेहनत करूंगी,आपकी आकांक्षा पर खरी उतरने का प्रयास करूँगी…

SINDRI इंटक कार्यालय सिंदरी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह के पहले मर्तबा आगमन के अवसर पर सिंदरी नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में अभिनंदन सभा संपन्न हुआ,कार्यक्रम में भारीवभ भीड़ उमड़ी…

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह जनता और कार्यकर्ताओ से कहा,आपकी एक माह की मेहनत बदले में हम 5वर्ष आपसबों के लिए मेहनत करूंगी,आपकी आकांक्षा पर पूरी तरह से खरी उतरने का प्रयास करूँगी

सभा के खत्म होने के समय बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह भी उपस्थित हुए मंचासीन् नेताओं में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह एके झा संतोष महतो रामप्रीत यादव पंकज झा नरेंद्र कुमार शर्मा विश्वनाथ सिंह रघुनाथ सिंह एसके सिंह विकास ठाकुर अशोक महतो मुनेश्वर यादव कृष्णा महतो रामदा गौतम महतो अजय सिंह सियाकांत दुबे सोमनाथ दुबे सत्यदेव सिंह कमलदेव सिंह अत्ताउल्लाह अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मदन प्रसाद एस के सिंह सभी लोगों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए

कहां की हमारे बीच इंडिया प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह पढ़ी-लिखी स्वच्छ छवि के साथ ही जनता की बातों को समझना वाली प्रत्याशी है इसलिए 25मई 2024 को हाथ छाप के बटन दबाकर भारी मतों से हमारे प्रत्याशी को सभी जिताएं इसके लिए हम सभी घर-घर पहुंचकर लोगों को वर्तमान केंद्र की सरकार की अनैतिक कार्यों बेरोजगारी महंगाई शिक्षा में गिरावट मजदूर के शोषण के चार-चार अन्य वित्तीय समस्याओं को बताएंगे

हमारी सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए युवाओं के लिए किसानों के लिए कामगारों के लिए न्याय पत्र जो जारी किया गया है इसका एक माह के अंदर में अक्षरस लागू किया जाएगा….

NEWS ANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *