31 हजार एक सौ 78 रुपए की 168 अंग्रेशी शराब की अलग-अलग ब्रांड की बोतलों व 34 केन बियर के साथ चार गिरफ्तार…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के आरपीएफ ने गुप्त सुचना के आधार पर ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाकर आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आने वाली चितरंजन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुँची ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस के सिलीपर बॉगी मे टॉयलेट के पास एक ब्राउन कलर का बैग लेकर खड़े 28 वर्षीय जय प्रकाश साव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अंग्रेजी शराब की 14 बोतलें बरामद हुई है, प्रति बोतल सात सौ पचास एमएल की है, जिसकी अनुमानित क़ीमत 3360 रुपए आँकी जा रही है,

जय प्रकाश उत्तर 24 प्रगना के जगदल का बताया जा रहा है, वहीं चितरंजन स्टेशन से ही एक ब्लु कलर के बैग लेकर घूम रहे 24 वर्षीय अश्वनी कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से दस अंग्रेजी शराब की बोतलें आरपीएफ ने बरामद किया है, जिसकी अनुमानित क़ीमत 7400 रुपए आँकी जा रही है, अश्वनी बिहार के समस्तीपुर लोहागीर का रहने वाला बताया जा रहा है, ऑपरेशन सतर्क अभियान चला रहे आरपीएफ हेड कोनस्टेबल अजय कुमार पाठक, प्रवेश मंडल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पलाश कुमार मोदक, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगर माने तो प्रतिदिन आरपीएफ द्वारा लंबी दुरी से आने वाली ट्रेनों व स्टेशन के तमाम प्लेटफार्म पर अलग -अलग टीम रूटिंग अभियान चलाती है,

जिस अभियान के तहत उन्हें बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर बॉगी मे सफर कर रहे जय प्रकाश साव को देख सक हुआ सक के आधार पर उन्होने उसकी ट्रॉली बैग की जाँच की और जाँच के दौरान अंग्रेजी शराब की बोतलें उन्होने बरामद किया, वहीं आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ आसनसोल वेस्ट सिआईबी की टीम ने 55 वर्षीय छोटे मुखिया नाम के समस्तीपुर बिहार के रहने वाले व बिहार औरंगाबाद के रहने वाले 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

जिसके पास से 180 एमएल 144 विस्की शराब की बोतल सहित अलग -अलग ब्रांड के 34 केन बियर बरामद किए हैं, शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ ने शराब की बोतलों को एकसाइज डिपार्टमेंट को शौंप दिया, साथ ही आरपीएफ की टीम ने जय प्रकाश साव से मामले मे पूछताछ कर उसके तमाम नेटवर्क तक पहुँचने की कोसिस कर रही है

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *