BCCL बरोरा एरिया वन के AMP कोलियरी मुरायडीह चेक पोस्ट के समीप बंद होटल कोयला कर्मी मुन्ना कुमार का शव को बरोरा थाना पुलिस ने बरामद किया…

धनबाद(DHANBAD) BCCL बरोरा एरिया वन के ए एम पी कोलियरी मुरायडीह चेक पोस्ट के समीप बंद होटल कोयला कर्मी मुन्ना कुमार का शव को बरोरा थाना पुलिस ने बरामद किया।मृत कोयला कर्मी मुन्ना कुमार मुरायडीह फीडर ब्रेकर में जेनरल मज़दूर के पद पर कार्यरत था।मृतक मुन्ना कुमार अकेले ही मुरायडीह में रहता था।मृत कर्मी जहानाबाद बिहार का रहनेवाला है।मृतक के परिवार बिहार पटना में रहता है।पुलिस ने कोयला कर्मी की मृत्यु की सूचना दूरभाष पर उसके परिजनों को दी है।

होटल में मृत कर्मी के शव मिलने पर बरोरा थाना प्रभारी विकास कुमार, सुब इस्पेक्टर अभिषेक तिवारी, मुखिया बिनोद महतो, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव जे के झा, एटक के संतोष चंद गोराई, एन डी पांडेय, इंटक दयाल महतो, जनता मज़दूर संघ के मंगल हेम्ब्रम, विरंचि शर्मा, मनोज साव, बरोरा एरिया कार्मिक प्रबंधक मुकेश कुमार, एस के दत्ता, घटना स्थल पहुचे।बरोरा थाना पुलिस ने मृत कर्मी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

अभी तक कारण की स्पष्टता नहीं हुई है और इस मामले की जांच जारी है। इस हत्या की पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी के लिए और जांच के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *