सीनियर DCM के नेतृत्व में टीम ने किया अमृत भारत के तहत कुमारधुबी स्टेशन का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत कुमारधुबी स्टेशन का हो रहे जीर्णोद्धार को लेकर गुरुवार को आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मार्शल डिसिल्वा के नेतृत्व में टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्माणाधीन भवन, पार्किंग, छोटी व बड़ी गाड़ियों के आवागमन के लिए सड़क आदि कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हालांकि सीनियर डीसीएम ने कैमरे के सामने कुछ भी कहे से इनकार कर दिया। मगर आफ द कैमरा उन्होंने बताया कि तीन चार महीनों में बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग, आवागमन के लिए रास्ता अन्य तरह की कार्यों का निरीक्षण किया गया है।

कार्य से सभी संतुष्ट है। निरीक्षण के दौरान आसनसोल रेल मंडल सीनियर डीसीएम मार्शल डीसील्वा के अलावे डिप्टी सीपीएम विकास कुमार, एइएन प्रकाश कुमार, आरपीएफ कमाडेंट राहुल राज के साथ अन्य मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *