रेप के आरोप मे गिरफ्तार हुए AIMIM नेता दानिश..शादी का प्रलोभन देकर धनबाद की युवती से संबंध बनाने का आरोप..

आसनसोल, (ASANSOL)पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने पुरुलिया जिले के आद्रा इलाके से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम ) के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज को गिरफ्तार कर लिया है, दानिश अजीज के ऊपर झारखंड धनबाद जिले की रहने वाली युवती से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगा है,

पीड़िता ने अपने आरोपों मे यह बताया है की दानिश ने पहले उससे दोस्ती की दोस्ती के बाद वह उसे अपने झूठे प्यार मे फंसाया.. साथ उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया ...

एक योजनाबद्ध तरीके से युवती को 31 जनवरी को घुमाने ले गया उस दौरान दानिश ने युवती को एक होटल मे ले जाकर यह कहकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया की वह उससे दो महीने के अंदर शादी कर लेगा पर 31 जनवरी के बाद से दानिश ने युवती का मोबाईल नंबर तो ब्लॉक किया ही साथ में संपर्क तोड़ दूरी भी बना ली..

इस बीच मुस्कान व उसके पिता रशीद कुरैशी दानिश के माता पिता से मिलकर दानिश से शादी करवाने की बात की तो उन्होंने पहले तो शादी के लिए समय माँगा वही दानिश ने युवती से कहा की उसे दस लाख रुपए की जरुरत है, वह अपने लिए एक घर बनवाना चाहता है..

पीड़िता ने दानिश से कहा की उसके पिता के पास इतना पैसा नही है की वह उनको दस लाख रुपए घर बनाने के लिए दे, जिसके बाद से दानिश ने युवती के साथ अपना सारा रिश्ता तोड़ उससे पूरी तरह अपनी दूरियां बना ली, जब परिजनों को लगा की उनके साथ धोखा हो गया है और उनकी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है तब उन्होने क़ानून का सहारा लिया और आसनसोल नौर्थ थाना पहुँच कर दानिश के खिलाफ FIR करवाएं ,

कोर्ट मैरेज सर्टिफिकेट व दानिश के साथ बिताए कई निजी पल की तस्वीर भी थाने मे पुलिस को दिखाए गए ..जिसके बाद पाश्चिम बंगाल की पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई, जाँच के दौरान पुलिस ने दानिश के मोबाईल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस करते हुए पुरुलिया जिले के आद्रा इलाके पहुँची जहाँ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया ..दानिश को आसनसोल जिला अदालत मे पेश किया गया वहीं अदालत ने दानिश को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,

वहीं दानिश ने इस मामले मे कहा है की टीएमसी AIMIM से डरती है, इसलिए उन्होंने फेब्रिकेटेड रेप का आरोप उनपर लगवाया है, दानिश ने कहा की ऐसे आरोपों से वो नही डरनेवाले नहीं है और ना ही वह घबराएंगे .. क़ानून और देश के संविधान पर पूरा विश्वास है और वह बहुत जल्द जनता के बीच होंगे उनकी सेवा जारी रखेंगे..और आगे भी ज भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज भी बुलंद करते रहेंगे..

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *