अमर शहीद बाबू वीर कुँवर सिंह का 167 वां विजय महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

धनबाद(DHANBAD) निरसा।मैथन स्टेशन क्लब में कुंवर सिंह का विजय उत्सव धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। क्षत्रिय समाज के गण्यमान्य लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

विजय उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया,उपस्थित वक्ताओं ने बाबू कुवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 ई. के इस विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के रूप में माना जाता है। आज ही के दिन 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह ने जगदीशपुर स्थित अपने किले पर अंग्रेजों को हराकर अपना अधिकार प्राप्त किया था और अपना झंडा गाड़ा था। इसलिए 23 अप्रैल को विजयोत्सव दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता हैं। सिद्धारत गौतम ने कहा कि महान योद्धा एवं प्रक्रम में लोह पुरुष कुंवर सिंह 80 साल की उम्र में तलवार उठाई और अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। इन्हें राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान के प्रतिमूर्ति के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। हमारी युवा पीढ़ी को बाबू कुंवर सिंह से देशभक्ति का सीख ले कर मां भारती और समाज की सेवा में पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ लग जाना चाहिए। मौके धनबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह,रणविजय सिंह,सिद्धारत गौतम,विनय सिंह,डॉ०रोहित गौतम सहित दर्जनों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगो ने बाबु कुंअर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *