
आसनसोल (ASANSOL), पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे चिलचिलाती धुप और चिपचिपे गर्मी के दौरान मौसम का अचानक से मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ जमकर मूसलाधार बारिश हुई, जिस आंधी और मूसलाधार बारिश मे कहीं पेड़ तो कहीं पेड़ों की डालियां टूट गई हैं, ऐसे मे आसनसोल के इसमाइल इलाके मे एक रेलवे का फाटक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,
वहीं उसी इलाके मे एक शादी का पंडाल भी तेज आंधी मे उखड़कर बुरी तरह इधर -उधर बिखर गया है,, मौसम का मिजाज अचानक बदलने को लेकर हर कोई हैरान है, लोगों का मानना है की मौसम मे हुई अचानक से इस तरह की बदलाव और कुछ इस कदर रौद्र रूप मे तब्दील हो जाने की उनको जरा सी भी भनक नही थी और ना उन्होंने कभी ऐसा सोंचा ही था फिलहाल घटना की जानकारी आसनसोल नगर निगम को दी गई है, जिस जानकारी के आधार पर निगम की टीम यह पता लगाने मे जुट गई है की आसनसोल मे तेज आंधी के साथ हुई इस बारिश मे कहाँ -कहाँ और कितना नुकसान हुआ है
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट