हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा ,आस्था के सैलाब में डूबा शहर..

सिंदरी /धनबाद SINDRI)भगवान श्री राम के परम भक्त एवं माता अंजनी के पुत्र संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को सिंदरी के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।रांगामाटी जय माता दी मंदिर के अंदर भवन को पुष्प श्रिंगार से सजाया गया था ,वहीं बाहर परिसर में आकर्षक लाइटिंग की गई थी। अखंड रामायण पाठ, हवन एवं महा आरती उपरांत मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शाम 6:00 बजे भगवान राम मूर्ति स्थल का भूमि पूजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल जिला महामंत्री के नेतृत्व पर भगवा टी शर्ट पहने और हाथों में भागवा ध्वज लहराते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बाजे गाजे की धुन पर पारंपरिक हथियारों के साथ शौर्य प्रदर्शन करते हुए एवं जय श्री राम के जयकारों का उद्घोष करते नजर आ रहे थें। शोभा यात्रा में शामिल देवी- देवताओं की झांकियां राम लक्ष्मण हनुमान शंकर लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस दौरान युवाओं की भीड़ झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए देखी गई। हजारों की संख्या में बूढ़े, युवक और बच्चों के साथ महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भारी उत्साह के साथ शिरकत की। इस दौरान भक्ति और आस्था का सैलाब उमड पड़ा। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेय जल सरबत की व्यवस्था की गई थी। गाजे- बाजे संग अतिशबाजी का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा जय माता दी मंदिर से आरंभ होकर सिंदरी गुरुद्वारा, कल्पना टॉकीज गोलंबर से होते हुए रोंड़ाबाध हर्ल मुख्य गेट के समीप स्थित हनुमान मंदिर में समापन हुई।शोभा यात्रा में मुख्य रुप से हरेंद्र सिंह अविनाश सिंह, सोनू गिरी, भाई दा,गौरव सिंह, अतुल सिंह, मुन्ना सिंह,तेजु सिंह,राज किशोर गिरी, सिंदरी कार औनर और ड्राइवर संगठन अध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद, सुबीर कुमार दान, रविन्द्र सिंह,अंकित सिंह,सोनू सिंह ,अमन ठाकुर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित थें ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *