INSIDE POLITICS:राजनीति की एक तस्वीर ये भी…CONG. प्रत्याशी अनुपमा ने पूर्व MLA अरूप चटर्जी से मांगा समर्थन..तो BJP प्रत्याशी ढुल्लू पहुंचे ददई और रीता वर्मा के शरण में,मांगा आशीर्वाद…

धनबाद (DHANBAD) धनबाद लोकसभा 2024 के महासंग्राम में NDA और INDIA महागठबंधन जहां चुनाव प्रचार में जोर लगा रहे हैं ..वही दोनों गठबंधन एक दूसरे के गुटों में सेंधमारी करने में जुटे हैं ..चुनावी शतरंज के इस खेल ऐसे में पार्टियों के अंदर और बाहर सभी तरह के दांव व ज़ोर आजमाइश किया जा हैं

जहां बेरमो विधायक अनूप सिंह अपने धर्मपत्नी सह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के साथ निरसा मार्क्सवादी समन्वय समिति के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के आवासीय कार्यालय पहुंचकर मौजूदा लोकसभा चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा…इंडिया महागठबंधन को सहयोग करने की अपील…जबकि मासस की ओर से जगदीश रवानी को पार्टी ने पहले ही लोक सभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की है…

वही दूसरी ओर एक तस्वीर धनबाद की है जहां पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रीता वर्मा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने धनबाद स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा…बताते चले कि चार बार की संसद रह चुकी रीता वर्मा जहां मौजूदा बीजेपी सांसद पीएन सिंह का धुर विरोधी मानी जाती है वहीं इन दिनों भाजपा के संगठन से कोसों दूर हो चूंकि है..SSLNT महिला कॉलेज के प्राध्यापक की नौकरी से सेवानिवृति के बाद ज्यादा समय घर पर बीता रही है..पार्टी ने भी कोई नई जिम्मेवारी नहीं दे कर उनको राजनीति में किनारे कर दिया है..

जबकि दूसरी तस्वीर बोकारो से आई है जहां भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो आशीर्वाद मांगने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आवास पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद मांगा है..अपने लिए वोट जुगाड़ में जुटे नेताओं की यह तस्वीर क्या गुल खिलाएगी ,फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है…

वही शुक्रवार को पूर्व सांसद ददई दुबे के करीबी कांग्रेस नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रेस वार्ता किया था…हालांकि बेरमो विधायक अनूप सिंह ने प्रेस वार्ता में साफ़ शब्दों में कहा था कि जमीनी स्तर पर जनाधार खो चुके ललन चौबे के इस्तीफे से पार्टी के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा..

इन दोनों तस्वीर से जाहिर होता है कि दोनों गठबंधन के प्रत्याशी एक दूसरे के दलों के अंदर व बाहर समर्थन जुटाने और जनमत का विश्वास हासिल करने की मुहिम में जुट गए है.. दोनों ओर से तरकश के सभी तीर चलाए जा रहे हैं ..जैसे-जैसे चुनाव और नजदीक आएगा ..रूठने मनाने रिझाने के दौर आगे भी चलेंगे…

वैसे ऊंट किस करवट बैठेगा.. फिलहाल कहना मुश्किल है …अब तो 25 मई को मतदान और 04 जून का मतगणना ही इस खेल से पर्दा उठायेगा…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *