प्रिंस गैंग की रंगदारी कारोबार से जुड़े दो अपराधी को बैंक मोड़ पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार..

धनबाद (DHANBAD) बैंकमोड़ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात व्यक्त्ति हथियार के साथ भूली ओभरब्रीज के नीचे घुम रहे हैं।
इस संबंध में SSP एचपी जनार्दनन को सूचित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भूली ओभरब्रीज के नीचे छापामारी दल के साथ पहुँचे तथा दो व्यक्ति को हथियार एवं गोली के साथ पकड़ा गया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पकड़ाये व्यक्ति 1 संजू उर्फ राशिद हसन, 2 मो दानिश ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताये कि ये दोनो प्रिंस खान के गैंग से जुड़े हुए हैं तथा प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसुलने हेतु एक बड़े व्यवसाई के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

इस संबंध में बैंक मोड़ थाना कांड सं0-66/24 दि0-17.04.2024 धारा-25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम ।

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *