धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने शुरू किया चुनावी अभियान..कहा, महिला का शोषण व गरिबों की जमीन लुटने के आरोपी हैं BJP प्रत्याशी ढुल्लू…

धनबाद/झारखंड (DHANBAD): दिनांक 17 अप्रैल 2024 ,धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का हुआ धनबाद आगमन।बरवाअड्डा किसान चौक पर झामुमो सहित -कांग्रेसजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। अनुपमा सिंह ने सबसे पहले किसान चौक पर स्थित किसान प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद वहां से होकर सरायढेला, स्टील गेट, हीरापुर होते हुए उनका काफिला हाउसिंग कालोनी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। जहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ऊर्फ अनूप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशीद राजा अंसारी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

धनबाद आगमन के क्रम में अनुपमा सिंह झरिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह से मिलने रघुकुल पहुची। जिसके बाद जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक, कांग्रेस नेता बैंभव सिन्हा, कांग्रेस नेता रणविजय सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मिली और आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ हम पर भरोसा जताया है, निश्चित रूप से हम उस पर खरा उतरने का काम करुंगी, मुझे प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र की जनता के लिए कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने का पुरा प्रयास करूंगी, क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर उनके अधिकार और हक के लिए दिल्ली में आवाज उठाऊंगी। हमें भरोसा और पूर्ण विश्वास है कि धनबाद की जनता हम पर विश्वास जताएगी और आशीर्वाद देकर भारी मतों से हमें जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति को बहुत बारीकी से देखा और सीखा हैं। हमारे ससुर पूर्व मंत्री राजेंद्र बाबू का मजदूरों के प्रति स्नेह और त्याग से प्रेरित होकर हमारा राजनीति के प्रति रुझान हुआ जिसके बाद केंद्रीय कांग्रेस पार्टी ने हमें धनबाद लोकसभा से प्रत्याशी बनाकर लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। हमारा धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एयरपोर्ट से लेकर कई उपलब्धि को दिलाने के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर रहेगा, साथ ही धनबाद को आतंक से मुक्त करने के साथ मजदूरों के हक और अधिकार दिलाने में मैं हर संभव प्रयासरत रहूंगी।

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को आड़े हाथों लेते हुए लगाई लताड़! कहा कि वें महिला का यौन शोषण करने वाले और गरिबों की जमीन लुटने वाले एक अपराधी प्रवृति के ब्यक्ति हैं। किसी पर एक मुकदमा हो जाए तो उसे निंद नहीं आती, उनपर तो करिब 50 मुकदमे चल रहें हैं, यहीं उनकी पहचान हैं। धनबाद की जनता भाजपा के चाल, चेहरा और चरित्र को अब समझ चुकी है।भाजपा प्रत्याशी लोगों को झूठा आश्वासन देकर लोगो को छलने का काम कर रहें हैं।

बेरमो विधायक अनुप सिंह ने कहा कि भाजपा ने धनबाद लोकसभा से उसे प्रत्याशी बनाया है, जो पहले भी सजा काट चुका हैं, जिसपर चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद भाजपा ने ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया। BCCL एरिया 01 से लेकर 06 तक ढुल्लू महतो का आतंक राज है। बाघमारा विधायक रहते हुए चिटाही के ग्रामिणों सहित महिला का शोषण कर उन्हें प्रताड़ित करने का काम इनके द्वारा किया गया। इनके आतंक को लेकर विगत कुछ दिनों पहले उनके द्वारा प्रताड़ित महिलाएं जिला मुख्यालय में महिनों तक धरने पर बैठी रहीं, जिन्हें आज तक न्याय नहीं मिला।

कहा कि ऐसे शोषित पीड़ित और प्रताड़ित लोगों के हक और अधिकार का न्याय दिलाने कै लिए ही अनुपमा सिंह चुनावी मैदान में उतरी हैं। हमें विश्वास हैं कि धनबाद की जनता निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी को आशीर्वाद देगी। लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा हैं। चुनाव जीतने के बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी के साथ वे कार्य करेंगी। धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता अपराधी भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को धूल चटाने का काम करेगी!

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, राजेश्वर सिंह यादव, कयूम खान सतपाल सिंह ब्रोका, अनिल सिंह, अरविंद सैनी, राजेश कुमार राम, मंटू दास, अक्षयवर प्रसाद नवीन सिंह, इरफान खान चौधरी, कुमार संभव, जावेद रजा, गुड्डू खान, सीता राणा, पप्पू कुमार तिवारी, पिंटू तूरी, बाबू अंसारी, कुमार गौरव, राजू दास, बबलू दास, पूर्णेन्दु सिंह, विक्की कुमार, हेमंती जायसवाल, रूबी खातून, पूनम देवी, विक्की कुमार, शब्बीर कुमार, सुनीता निषाद, जानकी देवी, प्रतिमा पांडे, मधु कुमारी, मनोज घोष, माली गोप, सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *